शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिवसीय सेमीनार का ऑनलाईन आयोजन

राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव के रसायनशास्त्र विभाग एवं O/o सी.जी.पी.डी.टी.एम., वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 30.06.2022 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के निर्देशन में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन ऑनलाईन माध्यम से किया गया। विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. मनोज कुमार सिंह, पेटंेट और डिजाइन के परीक्षक, पेटंेट कार्यालय दिल्ली उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. अबध किशोर झा, सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र के द्वारा किया गया। इन्होंने सारे प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बौद्धिक संपदा अधिकार टॉपिक के बारे में बातते हुए प्रमुख बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे कि पेटंेट्स, डिजाइन्स, टेªडमार्क्स, कॉपीराईट्स आदि के बारे में बताया।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व के बारे में बताया एवं इस आयोजन के लिए आयोजनकर्ता डॉ. अबध किशोर झा एवं डॉ. मनोज कुमार सिंह को बधाई दी। डॉ. अबध किशोर झा ने वक्ता डॉ. मनोज कुमार सिंह का परिचय देते हुए उन्हें व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया। डॉ. सिंह ने प्रमुख बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे पेटंेट्स, डिजाइन्स, टेªडमार्क्स, कॉपीराईट्स एवं जियोग्राफीकल इन्डीकेशनस के बारे में विभिन्न उदाहरणों के साथ विस्तार से बताया और अंत में बहुत सारे उदाहरणों के बारे में प्रतिभागियों से पूछा कि यह किस प्रकार के बौद्धिक संपदा अधिकार के अंतर्गत आयेंगे। डॉ. सिंह प्रतिभागियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का भी उत्तर दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. स्वाति तिवारी सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के लगभग 160 विद्यार्थी, शोधार्थी एवं प्राध्यापक लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *