साइंस कॉलेज में मतदाता जागरूकता अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

राजनांदगांव। दिनाँेक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2021 को प्राचार्य डॉ. आई.आर.सोनवानी के कुशल मार्गदर्शन मंे नोडल अधिकारी डॉ. नागरत्ना गनवरी द्वारा मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने के लिए महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी द्वारा सभी को बधाई दी गई।
महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में राजविन्दर, (बी.एससी. भाग-3) ने प्रथम स्थान एवं स्वाति निर्मलकर, (बी.एससी प्रथम) वर्ष द्वितीय स्थान तथा संतोषी साहू, (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसी प्रकार पेंटिंग (स्वीप) प्रतियोगिता में सौम्या बांधे, बी.ए. भाग-3 ने प्रथम स्थान, गायत्री सिंह, बी.ए भाग-3 द्वितीय स्थान एवं किरण सलामे, बी.ए. प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पुष्पेन्द्र साहू, एवं बी.ए. प्रथम वर्ष, करूणज्ञ साहू, बी.एससी प्रथम वर्ष बायो ने द्वितीय स्थान तथा लोमन पाल बी.ए. प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. एस.आर.कन्नोजे, डॉ. निर्मला उमरे, डॉ.ए.एन.माखीजा, डॉ. एलिजाबेथ भगत, डॉ. स्वाति तिवारी, श्रीमती सीमा ए. लाल एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *