शिवनाथ महाविद्यालय में हिन्दी दिवस एवं ओपन क्विज प्रतियोगिता

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) सुमन सिंह बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाषा अभिव्यक्ति की सशक्त माध्यम है, राजभाषा हिन्दी हमारी राष्ट्रीय एकता की पहचान है। हम सबको इसे व्यवहार में लाने की आवश्यकता है। डॉ. निर्मला उमरे ने कहा कि हिन्दी भाषा संसद से सड़क तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, साहित्य, सिनेमा, मीडिया मंे फैली हुई है। डॉ. नागरत्ना गनवीर ने हिन्दी को सेतु भाषा की संज्ञा दी। जो भारतीय जनमानस को जोड़कर रखे हुए है। हिन्दी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में ओपन क्वींज प्रतियोगिता का संचालन करते हुए श्री कपिल सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों से हिन्दी विषय पर प्रश्न पूछे, जिसके विजेता छात्र/छात्राओं प्रफुल्लिता कोसरिया, देविका मेश्राम, चेतनपाल, पुष्पेन्द्र साहू, वर्षा अग्रवानी, लोमन पाल, तुषार कुमार, कनिषा शर्मा, नीरज प्रसाद, सागर, पुष्कर साहू, सावित्री साहू, संतोषी सिन्हा, मोनिका वर्मा, विरेश साहू को संस्था प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।