शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में दिनांक 28.02.2020 को विज्ञान संकाय के तत्वाधान में डॉ. गन्धेश्वरी सिंह संस्था प्राचार्य के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। डॉ. एस.आर. कन्नोजे प्राणी विज्ञान विभाग ने कहा कि डॉ. सी.वी. रमन के अविष्कार को रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वाधान में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को यह दिवस मनाया जाता है। डॉ. ए.एन. माखीजा वाणिज्य संकाय ने कहा कि भारत में विज्ञान का सीमित प्रयोग होना चाहिए, यह बेरोजगारी की समस्या का एक प्रमुख कारण बन सकता है, आज व्यक्ति के स्थान पर रोबोट का प्रयोग तेजी से हो रहा है। डॉ. निर्मला उमरे अर्थशास्त्र विभाग ने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान का है, किसी भी चीज का क्रमबद्ध व व्यवस्थित ज्ञान ही विज्ञान है, मोबाईल का चलन जोरो पर है।
डॉ. नागरत्ना गनवीर राजनीति विज्ञान ने कहा कि आज सोलर पेनल के माध्यम से ऊर्जा पैदा की जाती है, कम लागत व मुफ्त में ऊर्जा प्राप्त करने हेतु लोगां में जागरूकता बढ़ी है। डॉ. निर्मला जैन गणित विभाग ने कहा कि डॉ. सी.वी. रमन को भौतिकी के क्षेत्र में प्रकाश का प्रकीर्णन के खोज को 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव के नाम से जाना गया, इस खोज पर उन्हें सन-1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया तथा सन्-1954 में भारत सरकार द्वारा इस महान उपलब्धि के लिए भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. निर्मला उमरे, प्रो. निर्मला जैन, डॉ. ए.एन. माखीजा, डॉ. नागरत्ना गनवीर, प्रो. मोनिका महोबिया, डॉ. संगीता गुप्ता, श्रीमती मनीषा साहू, श्री मुरारी उपाध्याय, श्री शिवेन्द्र नागपुरे एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *