शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में संविधान संबंधित विविध प्रतियोगिता


दिनांक 30.01.2020 को प्राचार्य डॉ. गन्धेश्वरी सिंह के निर्देशन में एवं संयोजक डॉ. नागरत्ना गनवीर के मार्गदर्शन में भारत के संविधान पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यार्थियां ने भाग लिया जिसमें ललिता निषाद (बी.ए. तृतीय वर्ष) प्रथम रही, यामिनी यादव (बी.ए. प्रथम वर्ष) द्वितीय रही तथा गंगा प्रजापति (बी.ए. प्रथम वर्ष) तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में – ओमप्रकाश (बी.ए. द्वितीय वर्ष) प्रथम तथा नम्रता (बी.ए. द्वितीय वर्ष) द्वितीय रही। संविधान से संबंधित प्रश्न मंच का आयोजन किया गया जिसमें नम्रता, प्रीति, ओमप्रकाश, ललिता के समूह ने – प्रथम स्थान तथा युवराज, टामेश्वर, रेशमा, हेमीन के समूह ने – द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संविधान पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान पर टाकेश्वर (बी.ए. तृतीय वर्ष) रहे, द्वितीय स्थान पर सौरभ सिन्हा (बी.ए. तृतीय वर्ष) रहे एवं तृतीय स्थान शुभम खोब्रागढ़े रहे।
अंत में राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ. गनवीर ने भारतीय संविधान की महत्ता बताते हुए कहा कि हमारा संविधान समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय की पवित्र भावना पर आधारित एक लिखित दस्तावेज है, एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाये रखा है, यह देश की आत्मा है। डॉ. फुलसो राजेश पटेल ने मौलिक अधिकारां व कर्त्तव्यों पर विचार व्यक्त किये। डॉ. एलिजाबेथ भगत ने सबको समानता लाने में संविधान की अहम भूमिका पर विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. निर्मला उमरे, डॉ. पटेल, डॉ. एलिजाबेथ भगत, प्रो. मुरारी, प्रो. सीमा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 प्रभारी

डॉ. नागरत्ना गनवीर प्राचार्य
शास. शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय
राजनांदगांव (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *