शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिनांक 24.02.2022 को डॉ. निर्मला उमरे प्राचार्य के मार्गदर्शन में विज्ञान संकाय के तत्वाधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया। श्री परमानंद बांधे, अतिथि व्याख्याता ने डॉ. सी.वी. रमन के जीवन व्यक्तित्व व कृतित्व को विस्तार से समझाया व रमन प्रभाव की उपयोगिता बताया। डॉ. एस.आर.कन्नोजे, प्राणीविज्ञान विभाग ने जैव विविधता पर कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण कार्बनडाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है जिसका दूष्प्रभाव के कारण धरती गर्म हो रही है, मौसम में बदलवा आ रहा है, धु्रवों पर बर्फ पिघल रहा है, पादपों पर प्रभाव दिख रहे हैं। पेड़ पौधे व जीव जन्तु धरती के श्रृंगार है। मानव की बढ़ती हुई जनसंख्या के सामने प्राकृतिक संसाधन कम पड़ने लगा है।
डॉ. स्वाति तिवारी, वनस्पति विज्ञान विभाग ने जेनेटिक इंजीनियरिंग पर कहा कि प्रत्येक मानव का डी.एन.ए. एक-दूसरे से भिन्न है, इसलिए विविधता दिखाई देता है। वर्तमान में आणविक स्तर पर कार्य चल रहे है, जीन में बदलाव करके नये-नये उत्पाद बनाये जा रहे है, मन चाहे किस्म पैदा कर रहे है। धान गेहूं, बाजरा, जौ, कपास आदि की नई-नई किस्में बनाये जा रहे हैं ये सब रिकम्बीनेन्ट डी.एन.ए. का प्रभाव है। डॉ. संगीता गुप्ता अतिथि व्याख्याता ने रसायन की उपयोगिता विषय पर कहा कि विद्यार्थियों के लिए रसायन का विशाल क्षेत्र खुला हुआ है। अच्छी मेहनत करके विषय में पकड़ मजबूत कर अच्छे पदों को प्राप्त कर सकते है। रसायन विज्ञान विद्यार्थियों को नये अवसर उपलब्ध कराता है।
डॉ. निर्मला उमरे संस्था प्राचार्य ने विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाली, हर क्षेत्र में विज्ञान ने कदम बढ़ाया है, विकासशील भारत में नये-नये अनुसंधान व शोध कार्य हो रहे है, विज्ञान का योगदान मानव के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक स्टॉफ व अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *